देश की खबरें | कन्नौज बलात्कार मामला: आरोपी नवाब यादव के भाई ने अदालत में आत्मसर्मपण किया

सदर क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस दुष्कर्म के मामले में नीलू यादव की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी और उसने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

नवाब सिंह यादव की पैरवी कर रहे अधिवक्ता राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि नीलू यादव सुबह करीब साढ़े आठ बजे अदालत परिसर में पहुंचा।

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस नवाब सिंह यादव और पीड़िता की बुआ पूजा तोमर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने नीलू यादव पर पूजा तोमर को बयान बदलने और मामले की विवेचना को प्रभावित करने की आरोप लगाया है।

इससे पहले, कन्नौज जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के डीएनए नमूने का मिलान घटनास्थल से एकत्र किये गए नमूने से सोमवार को हो गया था।

नवाब सिंह यादव एक निजी शिक्षण संस्थान का प्रबंधन करता था और उस पर नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (कन्नौज सदर) कमलेश कुमार ने सोमवार को ‘पीटीआई-’ को बताया था कि यादव के डीएनए नमूने का मिलान मामले में एकत्र किये गए डीएनए नमूने से हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)