देश की खबरें | नोएडा : बैंककर्मी की हत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के डी पार्क के पास शुक्रवार की सुबह एक बैंककर्मी की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा (उप्र), 21 फरवरी थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के डी पार्क के पास शुक्रवार की सुबह एक बैंककर्मी की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति का एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी मंजीत मिश्रा आज सुबह थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र स्थित अपने बैंक के डेटा ऑफिस के लिए निकले थे।
उन्होंने कहा कि सुबह के समय लहूलुहान अवस्था में मिले मिश्रा को एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, आसपास के लोगों ने कहा कि बैंककर्मी को गोली मारी गई।
पुलिस के अनुसार, मिश्रा ने एक वर्ष पहले दूसरी जाति की एक युवती से प्रेम विवाह किया था।
अधिकारी ने बताया की शादी के समय से ही मिश्रा और उसके ससुराल पक्ष के लोगों के बीच तनाव था। उन्होंने कहा कि बैंककर्मी के साले और ससुर ने उसकी हत्या की धमकी दी थी और इस मामले में थाना इंदिरापुरम में पूर्व में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई थी।
उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर उसके ससुर और साले पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के ससुर और साले का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कई टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।
सं मनीषा नेत्रपाल
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

