नोएडा: नाबालिग से रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार
सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने रविवार को बताया कि शिकायत के मुताबिक नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी से धीरज कुमार नामक युवक ने शनिवार को बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया
लखनऊ: सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने रविवार को बताया कि शिकायत के मुताबिक नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी से धीरज कुमार नामक युवक ने शनिवार को बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया. आरोपी, पीड़िता को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था. आरोपी मूल रूप से प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाला है. यह भी पढ़े: नोएडा: महिला को घुमाने का झांसा दे कर दो व्यक्तियों ने किया सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण कराया गया। एसीपी के मुताबिक पुलिस ने रविवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने अपराध स्वीकार कर लिया है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नोएडा फेस-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने अप्रैल माह में शिकायत दर्ज कराई थी कि हाथरस निवासी राहुल सिंह ने उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया. महिला के मुताबिक आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही फेस-3 थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को हिंडन नदी के पुस्ता के पास से गिरफ्तार किया. उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसमें महिला का कथित अश्लील वीडियो मौजूदा है। आरोपी को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2021 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

