देश की खबरें | नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर उससे बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने 16 वर्षीय छात्रा को अगवा करने और उससे बलात्कार करने के आरोप में सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 27 जनवरी नोएडा पुलिस ने 16 वर्षीय छात्रा को अगवा करने और उससे बलात्कार करने के आरोप में सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो जनवरी 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी लेकिन वह घर नहीं लौटी।

उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व, पुलिस ने किशोरी का पता लगाया जिसके बाद उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई और जांच रिपोर्ट में पीड़िता से बलात्कार की पुष्टि हुई।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोप में बबलू चौहान नामक युवक को सेक्टर 80 के पास से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now