एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा : महिला की गला रेत कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतम बुद्ध नगर जिले के कलौंदा गांव में पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला की गला रेत कर हत्या करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नोएडा : महिला की गला रेत कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा (उप्र), 18 नवंबर गौतम बुद्ध नगर जिले के कलौंदा गांव में पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला की गला रेत कर हत्या करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ग्रेटर नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे महिला की हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सिंह ने बताया कि कलौंदा गांव में 28 वर्षीय शाहरुख नामक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 32 वर्षीय विधवा महिला की चाकू से वारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी विवाहित है और पीड़िता उसकी रिश्तेदार थी। दोनों करीब तीन-चार साल से एक दूसरे को पसंद करते थे। आरोपी को संदेह था कि महिला का किसी और से अवैध संबंध है। इसी बात से नाराज शाहरुख ने रात में महिला के घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

एडीसीपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).