Noida Shocker: महिला की हत्या के मामले में फरार 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक महिला की हत्या में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी अंकुश के तौर पर हुई है और थाना ईकोटेक-1 पुलिस के साथ बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है.
नोएडा, छह मार्च : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक महिला की हत्या में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी अंकुश के तौर पर हुई है और थाना ईकोटेक-1 पुलिस के साथ बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है. उन्होंने बताया कि नवंबर 2024 में सुमन (40) नामक महिला की दिल्ली में गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के बाहर फेंक दिया गया था. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुमन की पहले से विवाहित बेटी से विक्की नामक व्यक्ति शादी करना चाहता था, लेकिन वह इसका विरोध कर रही थी.
उन्होंने बताया कि इससे खफा होकर विक्की ने सुमन की हत्या की साजिश रची और इसमें एक नाबालिग और अंकुश को 50- 50 हजार रुपये का लालच देकर साथ मिला लिया. शर्मा के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने सुमन को 25 नवंबर को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सुमन की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी और आरोपी विक्की शव को छुपाने के लिए ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में फेंककर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में विक्की और नाबालिग को पकड़ लिया और इस घटना में शामिल अंकुश तभी से फरार था और पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. यह भी पढ़ें : आयुष-अनुमोदित दवाओं को एकीकृत अनुसंधान के लिए अतिरिक्त सुरक्षा परीक्षणों की जरूरत नहीं:आईसीएमआर
शर्मा ने बताया कि सुमन की बेटी एकता पहले से शादीशुदा है और उसका पति 2022 में विक्की के भाई के साथ तिहाड़ जेल में बंद था और मुकदमे की पैरवी के दौरान एकता की विक्की से मुलाकात हुई थी. उन्होंने बताया कि विक्की एकता से शादी करना चाहता था, मगर इस बीच एकता का पति जेल से छूट गया तो सुमन ने उसकी विक्की के साथ शादी का विरोध किया और पति के साथ रहने का उसपर दबाव डाला.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

