देश की खबरें | नोएडा: महिला की हत्या के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने 40 वर्षीय एक महिला की हत्या के आरोपी 20 वर्षीय युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नोएडा, छह मार्च उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने 40 वर्षीय एक महिला की हत्या के आरोपी 20 वर्षीय युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
महिला दिल्ली की रहने वाली थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम था और वह हत्या के बाद से ही फरार था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कथित तौर पर एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ इकोटेक वन थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अशोक कुमार ने बताया, “हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को बुधवार को इकोटेक वन थानाक्षेत्र के एएमआर मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान दिल्ली निवासी अंकुश के रूप में हुई है।”
थाना प्रभारी अरविंद वर्मा ने ‘पीटीआई-’ बताया, “आरोपी अंकुश दिल्ली के मंगोलपुरी की रहने वाली 40 वर्षीय महिला सुमन की हत्या के मामले में वांछित था। उसने और उसके साथियों ने नवंबर 2024 में दिल्ली में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मामले में एक नाबालिग भी शामिल है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)