एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा : अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सरगना सहित 12 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने अमेरिका के नागरिकों से ठगी करने के लिए संचालित कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर गिरोह के सरगना सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नोएडा : अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सरगना सहित 12 लोग गिरफ्तार

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 16 जुलाई नोएडा पुलिस ने अमेरिका के नागरिकों से ठगी करने के लिए संचालित कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर गिरोह के सरगना सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 10 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोल, नौ लैपटॉप चार्जर, नौ हेडफोन, एक इंटरनेट राउटर और अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं।

पुलिस उपायुक्त (नोएडा जोन) यमुना प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार रात थाना क्षेत्र में ‘जेपी कॉसमॉस बिल्डिंग’ की 17वीं मंजिल पर छापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।

उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना की पहचान मुंबई निवासी मुस्तफा शेख के रूप में हुई जो सिर्फ 10वीं पास है। उन्होंने बताया कि मुस्तफा के अलावा चिनेवे, दिनेश पांडेय, सोहिल अजमिल, उमर सम्सी, कल्पेश शर्मा, आफताब कुरैशी, विडोव, राम सेवक, सत्यनारायण मंडल, थिजनो लुटो, निबूले अकामी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त ने ठगी के तरीकों के बारे में बताया, ‘‘यह गिरोह गूगल ऐप से अमेरिकी नागरिकों का डेटा खरीदता था। इसके आधार पर वहां के नागरिकों को ऋण के बदले ‘गिफ्ट वाउचर’ के लालच वाले ईमेल भेजे जाते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई ऋण के लिए उन्हें वापस ईमेल भेजता तो प्रक्रिया शुल्क के नाम पर उनसे 300 डॉलर लिये जाते और जब तक ठगी की रकम भारतीय मुद्रा में नहीं बदल जाती थी, तब तक आरोपी अमेरिकी नागरिकों के संपर्क में रहते।’’

प्रसाद ने दावा किया कि गिरोह अब तक करीब 150 अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना चुका है। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).