देश की खबरें | कोविड-19 संक्रमित पत्रकार की मौत के पीछे कोई गलत नीयत नहीं: हर्ष वर्धन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 संक्रमित एक पत्रकार द्वारा कथित तौर पर की गई आत्महत्या के मामले में एम्स द्वारा की गई जांच में पत्रकार की मौत के पीछे किसी गलत नीयत के होने का प्रमाण नहीं मिला है और न उसके इलाज की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी पाई गई है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 संक्रमित एक पत्रकार द्वारा कथित तौर पर की गई आत्महत्या के मामले में एम्स द्वारा की गई जांच में पत्रकार की मौत के पीछे किसी गलत नीयत के होने का प्रमाण नहीं मिला है और न उसके इलाज की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी पाई गई है।

हर्षवर्धन ने अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल बदलने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़े | WHO ने की एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी की तारीफ, कहा- कोरोना का ट्रांसमिशन चेन तोड़ पेश किया मॉडल.

मंत्री ने एम्स और जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रोमा सेंटर के प्रशासन में आवश्यक बदलाव के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का भी निर्देश दिया है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि समिति 27 जुलाई तक अपने सुझाव सौंपेगी।

यह भी पढ़े | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स ट्रामा सेंटर के सुपरिंटेंडेंट को हटाने का आदेश दिया.

तरुण सिसोदिया नामक 37 वर्षीय पत्रकार का यहां स्थित एम्स के ट्रोमा सेंटर में कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

सिसोदिया ने छह जुलाई को अस्पताल की चौथी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा ली थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दिए थे।

शुक्रवार को ट्वीट की एक श्रृंखला में हर्षवर्धन ने कहा कि चार सदस्यीय जांच समिति ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

उन्होंने ट्वीट किया, “समिति को सिसोदिया की मौत के संबंध में किसी गलत नीयत का पता नहीं चला है। समिति को कोविड-19 के इलाज के प्रोटोकॉल में किसी प्रकार की खामी भी नहीं मिली है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\