देश की खबरें | कक्षा 10 की पाठ्य पुस्तक के कवर पर 'समाजवादी', 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द नहीं होने से छिड़ा विवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) एक स्कूली पाठ्यपुस्तक के कवर पेज पर कथित तौर पर 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्दों के बिना संविधान की प्रस्तावना के प्रकाशन के बाद यह विवाद में फंस गयी है।

हैदराबाद, 23 जून तेलंगाना राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) एक स्कूली पाठ्यपुस्तक के कवर पेज पर कथित तौर पर 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्दों के बिना संविधान की प्रस्तावना के प्रकाशन के बाद यह विवाद में फंस गयी है।

हालांकि, एससीईआरटी का कहना है कि यह गलती लापरवाही के कारण हुई।

तेलंगाना स्टेट यूनाइटेड टीचर्स फेडरेशन (टीएसयूटीएफ) ने बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के सचिव को एक ज्ञापन सौंपकर शिकायत की थी कि एससीईआरटी द्वारा प्रकाशित कक्षा 10 के सामाजिक अध्ययन की पाठ्यपुस्तक के कवर पेज पर प्रकाशित प्रस्तावना से 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द ‘हटा दिए गए’ हैं।

टीएसयूटीएफ ने ध्यान दिलाया कि दोनों शब्दों को 42वें संविधान संशोधन के माध्यम से प्रस्तावना में शामिल किया गया था।

इसने कहा, हालांकि दोनों शब्दों सहित प्रस्तावना कक्षा-आठ और 10 की सामाजिक अध्ययन की पुस्तकों के अंदर के पन्नों में प्रकाशित की गई थी।

इसमें कहा गया है कि गलती बड़ी थी और यह या तो जानबूझकर हुआ या लापरवाही के कारण हुआ।

टीएसयूटीएफ ने सही प्रस्तावना प्रकाशित करने का आग्रह किया और गलत प्रस्तावना प्रकाशित करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस बीच, एससीईआरटी ने कहा है कि त्रुटि अनजाने में हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now