देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, नूंह में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को शुक्रवार को भी कोई राहत नहीं मिली।
चंडीगढ़, 31 मई हरियाणा और पंजाब में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को शुक्रवार को भी कोई राहत नहीं मिली।
हरियाणा के नूंह और फरीदाबाद में शुक्रवार को तापमान क्रमश: 48.2 डिग्री और 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा और यहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सिरसा में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री रहा, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया।
हरियाणा के अन्य स्थानों में रोहतक में भी 47.3 डिग्री तापमान के साथ अत्यधिक गर्मी रही, जबकि महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अंबाला और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.4 डिग्री और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के पटियाला में भी भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री रहा, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लुधियाना में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री, पठानकोट में 45.8 डिग्री, जबकि गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2024 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

