एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी से राहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी के हालात बुधवार को भी जारी रहे और नूंह में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी से राहत नहीं

चंडीगढ़, 19 जून हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी के हालात बुधवार को भी जारी रहे और नूंह में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोनीपत में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रोहतक में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और करनाल में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के संगरूर में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रहा।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 44, लुधियान में 43.1 और पटियाला में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फरीदकोट में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और गुरदासपुर 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).