देश की खबरें | दिल्ली में आगामी छह दिन में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं: मौसम विज्ञान विभाग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में जारी भीषण गर्मी और बढ़ने की संभावना है और कम से कम छह दिन में इससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच अप्रैल दिल्ली में जारी भीषण गर्मी और बढ़ने की संभावना है और कम से कम छह दिन में इससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। सफदरजंग वेधशाला को शहर का आधिकारिक मापक माना जाता है।
आधार केंद्र में पिछले सप्ताह बुधवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।
रिज, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मौसम केंद्रों ने मंगलवार को लू दर्ज की और वहां अधिकतम तापमान क्रमशः 40.4 डिग्री सेल्सियस, 40.2 डिग्री सेल्सियस, 40.6 डिग्री सेल्सियस और 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति ‘‘गंभीर’’ हो गई है। अधिकारियों ने कहा, ‘‘अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की संभावना है।’’
मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो, तो ‘‘लू’’ घोषित की जाती है। आईएमडी के अनुसार, यदि तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तो ‘‘गंभीर’’ लू घोषित की जाती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

