एजेंसी न्यूज

Kashmir: कश्मीर में शीतलहर से राहत नहीं, कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर में लोगों को बुधवार को भी भीषण शीतलहर की स्थितियों से कोई राहत नहीं मिली। घाटी में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।

Kashmir: कश्मीर में शीतलहर से राहत नहीं, कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे
(Photo : X)

श्रीनगर, 7 फरवरी : कश्मीर में लोगों को बुधवार को भी भीषण शीतलहर की स्थितियों से कोई राहत नहीं मिली. घाटी में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम गत रात्रि घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में पारा शून्य से नीचे 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यह शून्य से नीचे 10.5 डिग्री सेल्सियस था. दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 4.3 डिग्री और शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घाटी में फिलहाल 20 दिनों के चिल्ला-ए-खुर्द (छोटी ठंड) का दौर चल रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).