Rajasthan: राजस्थान में ठंड से राहत नहीं, चुरू में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है. राज्य के चुरू में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.
जयपुर, 5 फरवरी : राजस्थान के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है. राज्य के चुरू में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.
मौसम विभाग के अनुसार बीती रात को न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री, संगरिया में 3.6 डिग्री, करौली में 3.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.4 डिग्री, पिलानी में 4.6 डिग्री, अलवर में 4.8 डिग्री, अंता में 5.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 5.5 डिग्री, अलवर और फतेहपुर में 5.8-5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : श्रीनगर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से जवान की मौत
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य भर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जबकि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 डिग्री से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

