देश की खबरें | मप्र चुनाव के लिये भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद कोई नाराजगी नहीं : तोमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी द्वारा साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद कोई नाराजगी नहीं है।

ग्वालियर, 18 अगस्त केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी द्वारा साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद कोई नाराजगी नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या जो लोग चूक गए हैं, उनमें नाराजगी है इस पर तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक "कार्यकर्ता-आधारित पार्टी" है जहां उम्मीदवारों को "उचित प्रक्रिया" के अनुसार चुना जाता है।

भाजपा ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश में 2018 के चुनावों में हारी हुई 39 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

तोमर ने कहा कि रविवार को ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है और इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। इसमें राज्य भर से पार्टी के पदाधिकारी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों के तहत 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 200 में कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किए गए हैं।

उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर "चार्जशीट" जारी करने के कांग्रेस के कदम को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह झूठे प्रचार के आधार पर चुनाव लड़ना चाहती है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें लोक कल्याण के अद्भुत कार्य कर रही हैं।"

कांग्रेस ने शुक्रवार को एक घोटाला शीट जारी की जिसमें पिछले 18 वर्षों में प्रदेश में भाजपा सरकार के तहत कथित तौर पर हुए घोटालों की सूची दी गई है।

रविवार को भोपाल में एक समारोह में शाह द्वारा चौहान सरकार की प्रदर्शन रिपोर्ट जारी करने का संदर्भ देते हुए तोमर ने कहा, "हम अपनी रिपोर्ट जनता के सामने रखने जा रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी