एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड से राहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड से राहत नहीं

चंडीगढ़, आठ फरवरी पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के आदमपुर में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सबसे ठंडा स्थान रहा।

अमृतसर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में पांच डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 5.8 डिग्री सेल्सियस और हलवारा में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).