एजेंसी न्यूज

कोई भी खिलाड़ी दर्शकों के बिना नहीं प्रतियोगिता नहीं चाहता: को

विश्व एथलेटिक्स ने मंगलवार को 14 अगस्त से मोनाको में सत्र शुरू होने की घोषणा की थी। इस प्रतियोगिता को मई में शुरू होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया।

कोई भी खिलाड़ी दर्शकों के बिना नहीं प्रतियोगिता नहीं चाहता: को
जमात

नयी दिल्ली, 15 मई विश्व एथलेटिक्स के प्रमुख सेबेस्टियन को ने शुक्रवार को कहा, ‘कोई भी एथलीट प्रशंसकों के बिना प्रतियोगिता करना नहीं चाहता’ लेकिन अगस्त में जब खेल शुरू होगा तो यह तय करना आयोजकों का काम होगा कि मुकाबले दर्शकों के साथ हो या उनके बिना।

विश्व एथलेटिक्स ने मंगलवार को 14 अगस्त से मोनाको में सत्र शुरू होने की घोषणा की थी। इस प्रतियोगिता को मई में शुरू होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया।

को ने भारतीय पत्रकारों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में कहा, ‘‘ कोई भी एथलीट दर्शकों के बिना प्रतिस्पर्धा करना पसंद नहीं करेगा। वे स्टेडियम में प्रशंसकों के सामने प्रतिस्पर्धा करना चाहेंगे। कुछ शहर सिर्फ एथलीटों को मंजूरी दे सकते हैं, कुछ चाहेंगे कि ज्यादा संख्या में दर्शक ना रहे। हमें दोनों (आयोजकों और एथलीटों) का सम्मान करना होगा ।’’

उन्होंने कहा कि 12 चरणों के प्रतिष्ठित डायमंड लीग के आयोजक स्थानीय परिस्थितियों और सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार प्रतियोगिता की संख्या तय करेंगे।

को ने कहा कि विश्व एथलेटिक्स डायमंड लीग मीट के आयोजकों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इसे स्थानीय आयोजकों पर छोड़ दिया है कि वे एथलीटों और दर्शकों की सुरक्षा स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक सर्वोत्तम तरीके से कैसे करेंगे। जाहिर है, हम अच्छा करने की कोशिश करेंगे और प्रतियोगिता के निदेशकों के संपर्क में रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लीग के हर चरण के आयोजक को यह अधिकार होगा कि वह किस स्पर्धा को रखे और किसे प्रतियोगिता से बाहर करें।’’

उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीने में खेल पहले की तरह नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें लगता है कि हम एक रास्ता (प्रतियोगिता के आयोजन का) निकाल लेंगे। ट्रैक एवं फील्ड का आयोजन अगले कुछ महीनों में पारंपरिक रूप में नहीं होगा लेकिन हमें विश्वास है कि हम इस संकट से निपट लेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).