विदेश की खबरें | ब्रिटेन में नस्लवाद के मुद्दे पर हिंसक प्रदर्शनों के लिए कोई जगह नहीं : जॉनसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि नस्लवाद के मुद्दे पर ब्रिटेन की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शनों के लिए कोई जगह नहीं है।

लंदन, 14 जून ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि नस्लवाद के मुद्दे पर ब्रिटेन की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शनों के लिए कोई जगह नहीं है।

उनकी यह टिप्पणी तब आइ्र जब लंदन के मध्य क्षेत्र में प्रदर्शन हिंसक हो गए और पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी कोरोना वायरस से संक्रमित.

स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि शनिवार को संसद चौक के निकट बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों को नियंत्रित करने के लिए पाबंदियां लगाई गई थीं। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के प्रयास में उसके छह अधिकारी घायल हो गए।

जॉनसन ने कहा, ‘‘हमारी सड़कों पर नस्लवाद के मुद्दे पर हिंसक प्रदर्शनों के लिए कोई जगह नहीं है। यदि कोई पुलिस पर हमला करता है तो उससे कानून के तहत निपटा जायेगा।’’

यह भी पढ़े | तालिबान के हमलों में पिछले 2 हफ्तों में 89 अफगान नागरिक मारे गए, 150 घायल: अफगान सरकार.

उन्होंने कहा, ‘‘इन रैलियों और प्रदर्शनों को हिंसा और मौजूदा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने की वजह से रोका जा रहा है। ब्रिटेन में नस्लवाद के लिए कोई स्थान नहीं है और हमें इसे एक वास्तविकता बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भौतिक दूरी बनाए रखने संबंधी नियमों की लोगों ने अनदेखी की।

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका के मिनियापोलिस में काले व्यक्ति जार्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, जिसके बाद से अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू