एजेंसी न्यूज

Mumbai: शुक्रवार से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं- बीएमसी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक अप्रैल से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा.

Mumbai: शुक्रवार से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं- बीएमसी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई, 1 अप्रैल  : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक अप्रैल से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा.

हालांकि, बीएमसी ने लोगों से स्वैच्छिक रूप से मास्क पहनने की अपील की क्योंकि कोविड-19 महामारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. यह भी पढ़ें : COVID-19: बिट्स पिलानी परिसर में कोविड-19 से 24 छात्रों के संक्रमित होने के बाद एहतियाती उपाय के आदेश जारी

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वृहद मुंबई क्षेत्र में (एक अप्रैल से) यदि लोग मास्क नहीं पहनते हैं तो 200 रुपये का जुर्माना नहीं लगेगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).