देश की खबरें | सांप्रदायिक हिंसा पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने देंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक झड़प की कई घटनाओं के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी।

श्रीनगर, 11 जून महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक झड़प की कई घटनाओं के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी।

शिंदे ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, “ कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। विपक्ष एक ही बात दोहराता है... टीपू सुल्तान और औरंगजेब की बात करते हैं, उनके फोटो, बैनर निकालते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम महाराष्ट्र में इसकी अनुमति नहीं देंगे। यह छत्रपति शिवाजी का महाराष्ट्र है...उनकी प्रेरणा और आदर्शों पर हमारी सरकार काम कर रही है। इसलिए, कानून को हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएगी।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने यहां राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की।

शिंदे यहां पार्टी की एक बैठक में भी शामिल हुए, जिसमें 11 राज्यों के पार्टी नेताओं ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि बैठक यहां हुई क्योंकि ऐसा पार्टी के इतिहास में पहली बार हो रहा है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिंदे को महाराष्ट्र सरकार से चार प्रमुख मंत्रियों को हटाने के लिए कहा था। इस बाबत पूछने पर शिंदे ने कहा, "मैं उनके बारे में बात नहीं करना चाहता।”

उन्होंने कहा कि जब कीचड़ में पत्थर फेंका जाता है, तो क्या होता है?”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज