एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पटियाला जेल से सिद्धू की रिहाई पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

देश की खबरें | पटियाला जेल से सिद्धू की रिहाई पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं

चंडीगढ़, 25 जनवरी जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थकों ने बृहस्पतिवार को पटियाला में पूर्व क्रिकेटर के स्वागत की तैयारियां की हैं। गणतंत्र दिवस पर समय से पहले सिद्धू की रिहाई को लेकर हालांकि पंजाब सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सिद्धू 1988 के 'रोड रेज' मामले में पटियाला के केंद्रीय कारागार में एक साल की जेल की सजा काट रहे हैं। 'रोड रेज' की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

मीडिया के एक वर्ग में ऐसी अटकलें थीं कि सिद्धू उन 50 कैदियों में शामिल हो सकते हैं जिन्हें गणतंत्र दिवस पर विशेष छूट दी जा सकती है।

सिद्धू की रिहाई पर राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू को बृहस्पतिवार को रिहा नहीं किया जाएगा।

सिद्धू की टीम ने बुधवार शाम सिद्धू के आधिकारिक फेसबुक पेज पर कांग्रेस नेता के स्वागत के लिए रूट मैप पोस्ट किया।

सिद्धू के स्वागत में लुधियाना और राज्य के कुछ अन्य स्थानों पर भी पोस्टर लगे हैं।

सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर डल्ला ने मंगलवार को ट्वीट किया था, “पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के रक्षक नवजोत सिंह सिद्धू जल्द आ रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 12:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).