देश की खबरें | लोकल ट्रेन के फेरे बढ़ाने पर कोई आपत्ति नहीं: महाराष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया कि मुंबई में लोकल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने को लेकर उसे कोई आपत्ति नहीं है और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करके और मास्क पहन कर आम जनता भी इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, नौ अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया कि मुंबई में लोकल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने को लेकर उसे कोई आपत्ति नहीं है और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करके और मास्क पहन कर आम जनता भी इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकती है।

अभी केवल उन्हीं लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की इजाजत है जो आवश्यक सेवाओं में काम कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी के कारण लोकल ट्रेन सेवाओं का सीमित संचालन हो रहा है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की बड़ी चेतावनी, बोले- नए यूपी में माफियाओं को संरक्षण नहीं, केवल मानमर्दन.

महाधिवक्ता आशुतोष कुम्भाकोनी ने शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की खंडपीठ को बताया कि ट्रेनों के फेरे बढ़ाने और सेवाओं को सभी के लिए खोलने पर राज्य सरकार को कोई आपत्ति नहीं है।

कुम्भाकोनी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस जाने वाला नहीं है, यहीं रहने वाला है। लोगों को सतर्क रहना होगा।’’

यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: ज्योतिरादित्य बोले-सिंधिया राजघराने में पैदाईश मेरी गलती, तो स्वीकार.

इस हफ्ते की शुरुआत में पीठ ने कहा था कि लॉकडाउन के आंशिक रूप खुलने के साथ-साथ रेलवे सेवाओं में भी इजाफा होना चाहिए। उसने राज्य सरकार से कहा था कि वह रेलवे से सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइनों पर प्रतिदिन रेलगाड़ियों के फेरे बढ़ाने का अनुरोध करे।

कुम्भाकोनी ने शुक्रवार को अदालत को बताया कि सरकार रेलवे को पत्र लिखकर इस बारे में पहले ही अनुरोध कर चुकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जिसने इसे मंजूरी दे दी।

पीठ ने कहा था कि हर क्षेत्र अब खुल रहा है और ऐसे में लोकल ट्रेन की मांग भी बढ़ रही है इसलिए राज्य सरकार और रेलवे को मांग को देखते हुए फेरे बढ़ाने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड