देश की खबरें | दिल्ली में कचरा डंप करने का कोई नया स्थल नहीं बनेगा: नगर निगम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम द्वारा कचरे को डंप करने के लिए 16 नये स्थल विकसित किए जाने संबंधी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे को खारिज करते हुए निकाय ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है।
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दिल्ली नगर निगम द्वारा कचरे को डंप करने के लिए 16 नये स्थल विकसित किए जाने संबंधी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे को खारिज करते हुए निकाय ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है।
निगम ने शहर के कचरा डालने के ऐसे तीन स्थलों से पुराने कचरे में से अब तक 77 लाख मीट्रिक टन को संसाधित किया गया है। इस कचरे ने वर्षों से छोटे पहाड़ का आकार ले लिया था।
शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगर निगम के निदेशक (प्रेस एवं सूचना) अमित कुमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा कचरा डंप करने के लिए 16 और स्थल विकसित करने संबंधी सूचना गलत है।
कुमार ने कहा, “यह निराधार है। शहर में 16 नये ऐसे स्थल विकसित करने की कोई योजना नहीं है।”
केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि दिल्ली नगर निगम राजधानी में 16 नये “कचरे के पहाड़” बनाने की योजना बना रही है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली के तीन पूर्ववर्ती नगर निगमों में अपने शासन के पिछले 15 वर्ष में तीनों कूड़े के पहाड़ों को साफ करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया था।
उन्होंने कहा था कि आगामी निगम चुनाव केवल कचरे के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)