न्यूजीलैंड में दूसरे दिन कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं
देश में मॉल, थोक दुकानें और रेस्तरां खोले जा रहे हैं लेकिन लोगों को सामाजिक दूरी बनाने के नियम का पालन करना होगा और एक स्थान पर 10 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी होगी।
स्वास्थ्य महानिदेशक एशले ब्लूमफील्ड ने कहा कि कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन की कई पाबंदियों में आज आधी रात से ढील दी जानी है और ऐसे में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आने की खबर उत्साहवर्धक है।
देश में मॉल, थोक दुकानें और रेस्तरां खोले जा रहे हैं लेकिन लोगों को सामाजिक दूरी बनाने के नियम का पालन करना होगा और एक स्थान पर 10 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी होगी।
यह इक्तेफाक है कि जिस दिन देश में पाबंदियों में ढील दी जा रही है उसी दिन सरकार अपना सालना बजट पेश करने जा रही है।
प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन ने कहा है कि देश वायरस के कारण सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थितियों का सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा,‘‘न्यूजीलैंड में शीतकाल बेहद मुश्किलों भरा होने वाला है लेकिन हर शीत ऋतु के बाद वसंत आता है और अगर हम सही निर्णय लेते हैं तो हम न्यूजीलैंड के निवासियों को वापस काम पर ले जा सकते हैं और हमारी अर्थव्यस्था फिर से तेजी से चल पड़ेगी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

