न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं आया

मध्य मार्च के बाद यह पहली बार हुआ है कि देश में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है।

स्वास्थ्य महानिदेशक एशले ब्लूमफील्ड ने कहा कि आंकड़े स्पष्ट रूप से उत्साहवर्धक हैं और जश्न मनाने की वजह हैं, लेकिन इस हफ्ते के अंत तक यह मालूम नहीं चलेगा कि क्या समुदायिक रूप से नए मामले आना जारी रहेंगे ?

महामारी के प्रकोप बाद न्यूजीलैंड ने अपनी सीमाएं सील कर दी थीं और महीने भर के लिए सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया था।

पिछले हफ्ते बंद के नियमों में ढील दी थी ताकि आर्थिक गतिविधियां शुरू हो सकें।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)