देश की खबरें | अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कई महीनों बाद अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोरोना वायरस को लेकर अच्छी खबर आयी है। द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पोर्ट ब्लेयर, पांच जनवरी कई महीनों बाद अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोरोना वायरस को लेकर अच्छी खबर आयी है। द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 4,948 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, संक्रमण से अब तक 62 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को दो लोग ठीक हो गए और इसी के साथ केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक 4,848 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 38 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने यहां अब तक 1,86,140 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 2.66 प्रतिशत है।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आने की खबर बेहद उत्साहजनक है। द्वीपसमूह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां सैलानी हवाई और जलमार्ग से पर्यटन के लिए आते हैं।

द्वीपसमूह कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद पिछले साल जून तक संक्रमण से अछूता था। लेकिन 10 जून को दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद द्वीपसमूह में यह तेजी से फैल गया।

पिछले साल 27 जुलाई को कोविड-19 से एक मरीज की मौत के बाद द्वीपसमूह में संक्रमण के मामले बढ़े ।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोलकाता या चेन्नई से विमान या जहाज से आने वाले किसी भी व्यक्ति को पहले अपनी रिपोर्ट दिखानी होगी जिसमें व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हो, तभी उसे द्वीपसमूह पर आने की अनुमति होगी।

उन्होंने बताया कि पोर्ट ब्लेयर या केंद्र शासित प्रदेश में कहीं भी बिना मास्क के घूमने पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू