देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में दो दिन से कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
ईटानगर, 11 फरवरी अरुणाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. एल. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी चार लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के कुल 16,831 मामले सामने आए हैं। इनमें से 16,771 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 56 लोगों की वायरस से मौत हो गई।
डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 3,98,385 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।
राज्य के टीकाकरण अधिकारी (एसआईओ) डॉ. दिमोंग पडुंग ने बताया कि अभी तक राज्य में कुल 20,280 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 के टीके लग चुके हैं।
पडुंग ने बताया कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग सोमवार, बृस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को सप्ताह में चार दिन कोविड-19 का टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है।
उन्होंने बताया कि में एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) के सात मामले अभी तक सामने आए हैं।
राज्य को केन्द्र से अभी तक ‘कोविशिल्ड’ टीके की 32 हजार खुराक मिली हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2021 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

