देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में सोमवार को कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और कुल संक्रमितों की संख्या 20,491 पर स्थिर रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लेह, 23 अगस्त लद्दाख में सोमवार को कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और कुल संक्रमितों की संख्या 20,491 पर स्थिर रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 61 हो गयी है, जिसमें से 55 मरीज लेह में हैं जबकि छह मरीज कारगिल जिले में हैं।
लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के सात मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिससे इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 20,223 हो गयी है।
अधिकारियों के मुताबिक लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 207 बनी हुई है। पिछले वर्ष महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक लेह में 149 मरीजों की जबकि कारगिल में 58 मरीजों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2021 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

