देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
ईटानगर, पांच मार्च अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राज्य सतर्कता अधिकारी डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में अब तक कुल 16,838 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 16,780 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और दो लोगों का उपचार चल रहा है। ये दोनों मरीज तिरप जिले में हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक कुल 4,07,377 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 326 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अब तक 38,090 स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

