एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया

पुडुचेरी, चार मई पुडुचेरी में बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक संक्रमण के 1,65,794 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि अभी कोविड के नौ मरीज उपचाराधीन हैं और सभी घर पर पृथक-वास में हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। पुडुचेरी में अब तक कोविड से कुल 1,962 मरीजों की मौत हो चुकी है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अब तक 1,63,823 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कोविड रोधी टीके की 16,89,244 खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 9,64,686 पहली खुराक, 7,03,644 दूसरी खुराक और 20,914 एहतियाती खुराक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).