डंपिंग रोधी जांच के लिये कागजी रूप में आवेदन देने की जरूरत नहीं: डीजीटीआर

महानिदेशालय ने एक नोटिस में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी ‘लॉकडाउन’ को देखते हुए जांच प्रक्रिया में अस्थायी बदलाव की जरूरत है ताकि जो पक्ष जांच चाहता है, उसके लिये चीजें आसान हो।

जमात

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल वाणिज्य मंत्रालय के अधीन आने वाला व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने कहा है कि डंपिंग रोधी या रक्षोपाय या प्रतिपूरक शुल्क की जांच के लिये आवेदनकर्ता को भौतिक रूप से आवेदन देने की जरूरत नहीं है।

महानिदेशालय ने एक नोटिस में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी ‘लॉकडाउन’ को देखते हुए जांच प्रक्रिया में अस्थायी बदलाव की जरूरत है ताकि जो पक्ष जांच चाहता है, उसके लिये चीजें आसान हो।

इसमें कहा गया है कि अस्थायी उपाय के तहत आवेदन या उसके समर्थन में दस्तावेज कागजी रूप में देने की जरूरत नहीं है।

नोटिस के अनुसार आवेदन जरूरी दस्तावेज हस्ताक्षर के साथ स्कैन कर ई-मेल ‘एडी11-डीजीटीआर एटजीओवी डाट इन (ad11-dgtr@gov.in) पर भेजे जा सकते हैं।

मौजूदा जांच के लिये अपना पक्ष रखने को लेकर डीजीटीआर ने कहा कि संबद्ध पक्ष प्रश्नावली प्रारूप में जवाब दे और अन्य जानकारी ई-मेल के जरिये दे सकते हैं।

मौखिक सुनवाई /परामर्श वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये होगी।

यह नोटिस 30 जून तक के लिये वैध है।

इससे पहले, डीजीटीआर ने घरेलू कंपनियों द्वारा डंपिंग रोधी आवेदन देने को लेकर ऑनलाइन प्रणाली...एआरटीआईएस...व्यवस्था शुरू की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\