देश की खबरें | प्रवर्तन निदेशालय के लिए केरल के सहकारी क्षेत्र में दखल की कोई जरूरत नहीं: विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के सहकारी वित्तीय संस्थानों में कथित अनियमितताओं की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा किसी भी तरह की जांच का विरोध करते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसी को सहकारी क्षेत्र में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है।

तिरुवनंतपुरम, सात सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के सहकारी वित्तीय संस्थानों में कथित अनियमितताओं की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा किसी भी तरह की जांच का विरोध करते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसी को सहकारी क्षेत्र में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है।

विजयन ने यह बात मलप्पुरम जिले में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा नियंत्रित एक सहकारी बैंक में कथित धनशोधन की ईडी जांच को लेकर अपने पूर्व कैबिनेट सहयोगी और माकपा समर्थित विधायक के टी जलील की मांग को लेकर एक सवाल के जवाब में कही।

उन्होंने मामले को ईडी के सामने उठाने के लिए जलील को आड़े हाथ भी लिया। विजयन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केरल के सहकारी क्षेत्र में ईडी को दखल देने की कोई जरूरत नहीं है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का सहकारिता विभाग ऐसे मामलों की जांच के लिए तैयार है और उसने ए आर नगर सेवा सहकारी बैंक में कथित अनियमितताओं की जांच पहले ही शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री का यह बयान मलप्पुरम में जलील द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के एक दिन बाद आया है जिसमें जलील ने मुस्लिम लीग के वरिष्ठ नेता पी के कुन्हालीकुट्टी पर मलप्पुरम जिले में ए आर नगर सेवा सहकारी बैंक के माध्यम से 1,021 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी वाला लेनदेन करने का आरोप लगाया।

विजयन ने एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी में कहा कि जलील का ईडी के साथ विश्वास बढ़ गया होगा क्योंकि केंद्रीय एजेंसी ने सोने की तस्करी मामले में अपनी जांच के तहत खुद उनसे पूछताछ की थी।

उन्होंने कहा कि अदालत के स्थगन के कारण राज्य सहकारिता विभाग मामले में आगे नहीं बढ़ सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\