देश की खबरें | राजस्थान में आने-जाने के लिए अब किसी पास की जरूरत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने पड़ोसी राज्यों से लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदम मंगलवार को वापस ले लिए। सरकार का कहना है कि राज्य में कोरोना वायरस के नये मामलों के स्थिर होने के बाद यह फैसला किया गया है।

जियो

जयपुर, 16 जून राजस्थान सरकार ने पड़ोसी राज्यों से लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदम मंगलवार को वापस ले लिए। सरकार का कहना है कि राज्य में कोरोना वायरस के नये मामलों के स्थिर होने के बाद यह फैसला किया गया है।

अब किसी व्यक्ति को राज्य में प्रवेश करने या राजस्थान से बाहर जाने के लिए किसी तरह के पास या अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.

राज्य के गृह विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के नए मामलों के स्थिर होने, मरीजों के ठीक होने की दर देश में बेहतरीन होने तथा लोगों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। सरकार ने इस बारे में 10 जून को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।

विभाग ने कहा है,'लोगों के राजस्थान में आने व बाहर जाने पर लगाई गई शर्तों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।'

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप: कोविड-19 से अब तक 42 पुलिस कर्मियों की मौत.

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन में ढील के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उछाल से चिंतित राजस्थान सरकार ने 10 जून को पड़ोसी राज्यों के साथ अपनी सीमाओं पर आवागमन नियंत्रित कर दिया। इसके तहत सीमा चौकियों पर आने व जाने वालों के लिए पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच तथा स्क्रीनिंग जरूरी कर दी गयी।

राज्य की सीमाएं हरियाणा, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से लगती हैं। हालांकि राज्य की सीमाओं पर लोगों की स्क्रीनिंग के लिए स्थापित चैकपोस्ट पहले की तरह काम करती रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या मंगलवार सुबह तक 13,096 हो गयी जबकि राज्य में इस घातक वायरस से अब तक 302 मौत हो चुकी हैं।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस