देश की खबरें | कोई नेता अकेले देश के समक्ष मौजूद सभी चुनौतियों से नहीं निपट सकता : भागवत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि एक नेता अकेले देश के सामने मौजूद सभी चुनौतियों से नहीं निपट सकता है और कोई एक संगठन या पार्टी देश में बदलाव नहीं ला सकती।
नागपुर, नौ अगस्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि एक नेता अकेले देश के सामने मौजूद सभी चुनौतियों से नहीं निपट सकता है और कोई एक संगठन या पार्टी देश में बदलाव नहीं ला सकती।
उन्होंने कहा कि यह विचार संघ की विचारधारा का अधार है। भागवत ने कहा कि देश को तब आजादी मिली जब आम जनता सड़कों पर उतरी।
मराठी साहित्य संगठन विदर्भ साहित्य संघ के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए भागवत ने यह बात कही।
आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘एक चीज जो संघ की विचारधारा का आधार है, वह यह है कि कोई एक नेता इस देश के समक्ष मौजूद सभी चुनौतियों का सामना नहीं कर सकता है। वह ऐसा नहीं कर सकता। चाहे वह कितना भी बड़ा नेता हो।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एक संगठन, एक पार्टी, एक नेता बदलाव नहीं ला सकता। वे इसे लाने में मदद कर सकते हैं। बदलाव तब आता है जब आम लोग उसके लिए खड़े होते हैं।
भागवत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सन 1857 में शुरू हुआ लेकिन यह तभी सफल हुआ जब बड़े पैमाने में जागरूकता आई और ‘‘आम लोग सड़कों पर उतरें।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)