एजेंसी न्यूज

Mohammed Shami: टीम इंडिया के दिग्गज मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, मैदान में वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

टखने की सर्जरी के कारण वह आईपीएल के मौजूदा सत्र से बाहर है. शमी ने गुजरात टाइटंस के लिए पिछले दो सत्र (2022 और 2023) में 33 मैचों में 48 विकेट लिये हैं. आईपीएल से बाहर रहने के कारण इस बात की संभावना भी कम है कि वह इस साल जून में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे.

Mohammed Shami: टीम इंडिया के दिग्गज मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, मैदान में वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
Mohammed Shami (Photo : X)

नयी दिल्ली: अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टखने की सर्जरी के बाद अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया का वीडियो साझा करते हुए जल्द ही मैदान पर वापसी की उम्मीद जतायी. शमी ने दर्द के बावजूद पिछले साल वनडे विश्व कप में भाग लिया था. वह 24 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. Zaheer Khan On Impact Player Rule: रोहित शर्मा के बाद अब जहीर खान ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर दिया बड़ा बयान, ऑलराउंडर की प्रगति को लेकर कहीं यह बात

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल मैच के बाद से हालांकि यह 33 साल का खिलाड़ी चोट के कारण खेल से दूर है. उन्हें इस साल फरवरी में सर्जरी करानी पड़ी. शमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘चोट आपको परिभाषित नहीं करतीं, आपकी वापसी आपको परिभाषित करती है. मैं अपनी टीम के साथ जुड़ने का इंतजार कर रहा हूं.’’

विश्व कप के बाद से शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला, दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान (टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला) और इंग्लैंड (टेस्ट श्रृंखला) के खिलाफ खेलने से चूक गए.

टखने की सर्जरी के कारण वह आईपीएल के मौजूदा सत्र से बाहर है. शमी ने गुजरात टाइटंस के लिए पिछले दो सत्र (2022 और 2023) में 33 मैचों में 48 विकेट लिये हैं. आईपीएल से बाहर रहने के कारण इस बात की संभावना भी कम है कि वह इस साल जून में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).