देश की खबरें | इस साल नहीं बढ़े हत्या के मामले: पंजाब डीपीजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब में ‘जुर्म बढ़ने’ को लेकर विपक्ष की आलोचना के बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वी के भावरा ने सोमवार को कहा कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इस साल हत्या के मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

चंडीगढ़, 11 अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब में ‘जुर्म बढ़ने’ को लेकर विपक्ष की आलोचना के बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वी के भावरा ने सोमवार को कहा कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इस साल हत्या के मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

हालांकि, पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह सुखद स्थिति नहीं है, और हत्या की दर को और कम करने के लिए लोगों से सहयोग मांगा।

कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल सहित विपक्षी दलों ने हाल की हिंसक घटनाओं को लेकर भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की और दावा किया कि राज्य में "कानून और व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई” है।

अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए, डीजीपी भावरा ने कहा कि राज्य में हिंसक अपराधों, खासकर हत्याओं में वृद्धि के बारे में मीडिया में कुछ खबरें आई हैं, लेकिन "इस साल अब तक हुई हत्याओं के रुझान के मुताबिक पिछले दो वर्षों की तुलना में मामूली गिरावट आई है।"

भावरा ने कहा कि इस साल लगभग 100 दिनों में राज्य में 158 हत्याएं हुई हैं जिसका औसत 50 कत्ल हर महीने का है।

उन्होंने कहा कि 2021 में 724 हत्याएं हुई थीं यानी हर महीने करीब 60 कत्ल हुए जबकि 2020 में 757 कत्ल हुए यानी हर महीने 65 हत्याएं हुईं।

उनके साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आंतरिक सुरक्षा) आरएन ढोके और एडीजीपी प्रमोद बान भी थे, जो गैंगस्टर रोधी कार्य बल के प्रमुख हैं।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, “अपराध के आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि यह रुझान बढ़ नहीं रहा है, बल्कि इसमें मामूली कमी आई है। लेकिन हमें इसे और नीचे लाना होगा।”

इस साल अबतक 158 हत्याएं हुईं हैं जिनमें से छह मामलों में गैंगस्टर का कोण शामिल है।

भावरा ने कहा, “जब ये मामले दर्ज किए गए तो इनमें कोई सुराग नहीं था। लेकिन पुलिस ने विस्तृत जांच के दौरान इन मामलों को हल किया। इन छह मामलों में अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में सात पिस्तौल और सात वाहन बरामद किए गए हैं।”

भावरा ने कहा कि पुलिस ने 545 गैंगस्टर की पहचान की है और उन्हें 'ए', 'बी' और 'सी' के रूप में श्रेणीबद्ध किया है, जिनमें से 515 को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 30 को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई तेज़ करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पहले ही कार्य बल का गठन किया जा चुका है।

इस बीच, डीजीपी के हवाले से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक जनवरी 2022 से संगठित गिरोहों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने 16 गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और इन गतिविधियों में शामिल 98 लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\