देश की खबरें | नुपुर शर्मा का कुछ पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं कर रही सहयोग: मुंबई पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नुपुर शर्मा को समन देने के लिये दिल्ली गई मुंबई पुलिस की एक टीम उन्हें नहीं ढूंढ पाई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह दावा किया।

मुंबई, 17 जून पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नुपुर शर्मा को समन देने के लिये दिल्ली गई मुंबई पुलिस की एक टीम उन्हें नहीं ढूंढ पाई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह दावा किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भी अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है, जिसके चलते उन्होंने ईमेल के जरिये शर्मा को समन भेज दिया है।

मुंबई के पायधुनी थाने की एक टीम शर्मा को व्यक्तिगत रूप से समन सौंपने के लिये बीते पांच दिन से दिल्ली में है। समन में उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिये कहा गया है।

शर्मा के खिलाफ 28 मई को पायधुनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी एक टीवी चैनल पर परिचर्चा के दौरान पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणी के लिये दर्ज की गई थी, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था। शर्मा को बयान दर्ज कराने के लिये 25 जून को पूर्वाह्न 11 बजे पायधुनी थाने में पेश होने के लिये कहा गया है।

अधिकारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया क्योंकि शर्मा का कुछ पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने ''अपेक्षित सहयोग'' नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने शर्मा को ईमेल के जरिये समन भेजा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\