देश की खबरें | देश में 15 अप्रैल को लू की स्थिति नहीं : मौसम विभाग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किये जाने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बृहस्पतिवार को लू की स्थिति नहीं होगी।
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किये जाने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बृहस्पतिवार को लू की स्थिति नहीं होगी।
आईएमडी ने कहा कि गुजरात और हरियाणा के छिटपुट हिस्सों में 14 अप्रैल को लू की स्थिति दिखी थी।
मौसम विभाग ने बताया, ‘‘देश में 15 अप्रैल को लू की स्थिति नहीं रहेगी।’’
विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों समेत अन्य जगहों पर 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया।
आईएमडी ने कहा, ‘‘पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम बंगाल और पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात में कुछ स्थानों तथा छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, झाारखंड एवं मराठवाड़ा में छिटपुट जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।’’
देश में सबसे अधिक तापमान नौगांग (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

