देश की खबरें | चीन के खिलाफ जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाना चाहिए : राव
जियो

हैदराबाद, 19 जून तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पड़ोसी देश चीन से निपटने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीति अपनाने का सुझाव दिया।

राव ने कहा कि भारत की ओर से इस बारे में जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाना चाहिए और देश के हितों से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3137 नए मरीज पाए गए, 66 की मौत: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष राव ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजित सर्वदलीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री से ये बातें कहीं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए बयान के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, '' चीन के आक्रामक रवैये का सामना करने के लिए हमें दीर्घकालिक और अल्पकालिक रणनीति तैयार करनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में हमारी तरफ से कोई भी कदम जल्दबाजी में नहीं उठाया जाना चाहिए।''

यह भी पढ़े | भारत के जलवायु परिवर्तन पर जारी हुई रिपोर्ट, बीते 30 वर्षों में तापमान तेज़ी से बढ़ा.

उन्होंने कहा, '' जहां तक राष्ट्र की सुरक्षा और इसके हितों का सवाल है, इससे कोई समझौता नहीं करना चाहिए। हमारे मित्रवत देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी करें।''

राव ने आगे कहा कि भारत के स्थिर और मजबूत शासन के कारण चीन इर्ष्या करता है, जो कि एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)