जरुरी जानकारी | कोई गारंटी नहीं कि भारत हमारी अतिरिक्त बिजली खरीदेगा, घरेलू खपत बढ़ाएंगे: नेपाली प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने मंगलवार को विकास गतिविधियों के लिए पनबिजली के घरेलू इस्तेमाल को बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि भारत उसकी अतिरिक्त बिजली खरीदेगा।

काठमांडू, 16 नवंबर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने मंगलवार को विकास गतिविधियों के लिए पनबिजली के घरेलू इस्तेमाल को बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि भारत उसकी अतिरिक्त बिजली खरीदेगा।

नेपाल स्वतंत्र बिजली उत्पादन संघ (आईपीपीएएन) की 19वीं और 20वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए देउबा ने कहा, ‘‘हमें विकास गतिविधियों में तेजी लाने और सीओपी-26 में की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए देश के भीतर अधिक से अधिक पनबिजली का इस्तेमाल करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि भारत हमारी अतिरिक्त बिजली खरीदेगा, हमें देश में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करके और गैस हीटरों को इलेक्ट्रिक स्टोव से बदलकर पनबिजली की घरेलू खपत को बढ़ाना चाहिए।’’

नेपाल के प्रधानमंत्री ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हमारा देश इन दिनों जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से प्रभावित है क्योंकि हम सर्दियों के दौरान भी बाढ़ और भूस्खलन का सामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण के लिए नेपाल को दक्षिण एशिया में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

आईपीपीएएन के एक सत्र को संबोधित करते हुए नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री पम्फा भूषण ने कहा कि नेपाल को घरेलू उद्देश्यों के लिए पनबिजली का इस्तेमाल करने के अलावा इसके व्यापार पर जोर देने की भी जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘नेपाल के पास प्रचुर मात्रा में जल संसाधन हैं, और अगर हमें दस साल की अवधि में 10,000 मेगावॉट बिजली पैदा करने के सरकार के लक्ष्य को हासिल करना है, तो हमें इसे भारत सहित दूसरे देशों को निर्यात करना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल