एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस के राज में कोई विकास नहीं हुआ: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस शासन के दौरान पिछले पांच साल में कोई विकास नहीं हुआ।

देश की खबरें | कांग्रेस के राज में कोई विकास नहीं हुआ: योगी आदित्यनाथ

जयपुर, 20 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस शासन के दौरान पिछले पांच साल में कोई विकास नहीं हुआ।

योगी ने जयपुर के आमेर निर्वाचन क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुये कहा, 'जहां राजस्थान सरकार रामनवमी पर कर्फ्यू लागू करती है, वहीं उत्तर प्रदेश में चार करोड़ लोगों की शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा बिना किसी व्यवधान के जारी रहती है।'

उन्होंने अपराध, गौ तस्करी, साइबर अपराध, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पिछले पांच वर्षों में राज्य में कोई विकास नहीं हुआ।

योगी ने लालसोट में भी चुनावी रैली को संबोधित किया और कहा कि पिछले पांच वर्षों में राजस्थान को बहुत नुकसान हुआ है।

एक बयान के अनुसार योगी ने कहा, 'आखिर पांच वर्ष में ऐसा क्या हो गया कि कांग्रेस राज में राजस्थान विकास, पर्यटन, रोजगार देने में, किसानों की खुशहाली में नंबर एक पर नहीं है, अब राजस्थान अपराध में नंबर एक पर होता है, अराजकता, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, गोकशी, महिला संबंधी अपराध और साइबर अपराध में नंबर एक है।'

योगी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की एक बड़ी ताकत बन रहा है, वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है, भारत का सम्मान बढ़ रहा है।'

योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अन्य रैलियों को भी संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2023 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).