देश की खबरें | वायरस के मामलों में कमी नहीं आना चिंता की बात नहीं, सब नियंत्रण में: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में राज्य में कोविड​​-19 मामलों में कमी नहीं आना चिंता या भय की बात नहीं है क्योंकि चीजें नियंत्रण में हैं।

तिरुवनंतपुरम, 10 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में राज्य में कोविड​​-19 मामलों में कमी नहीं आना चिंता या भय की बात नहीं है क्योंकि चीजें नियंत्रण में हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य का शुरू से ही प्रयास रहा है कि जब तक टीका सभी के लिए उपलब्ध न हो जाए, तब तक अधिक से अधिक लोगों को संक्रमित होने या वायरस के शिकार होने से बचाएं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "कई लोग सोच रहे हैं कि केरल में रोगियों की संख्या में कमी क्यों नहीं आई है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है जब सार्वजनिक स्वास्थ्य सिद्धांतों के संदर्भ में जांच की जाती है। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि डरने की कोई जरूरत नहीं है और चीजें नियंत्रण में हैं।"

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान डेल्टा स्वरूप ने केरल को प्रभावित किया और राज्य में भारी आबादी के कारण इससे संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, "इसके अलावा, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के करीबी जुड़ाव के कारण यह बीमारी पूरे राज्य में तेजी से फैली है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि संक्रमणों की संख्या कम नहीं हो रही है, लेकिन लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को अनिश्चित काल तक जारी नहीं रखा जा सकता है और चीजों को जल्द से जल्द सामान्य किए जाने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\