एजेंसी न्यूज

शराब की दुकानों को खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया: मंत्री

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने शुक्रवार को विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर बताया था कि रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन में किन-किन गतिविधियों को मंजूरी दी गयी है और किन-किन क्रियाकलापों पर पाबंदी लगायी गयी है ।

शराब की दुकानों को खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया: मंत्री
जमात

तिरुवनंतपुरम, दो मई केरल सरकार ने शराब की सरकारी दुकानों व बार को चालू करने या शराब की ऑनलान बिक्री बहाल करने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है जिन्हें कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के चलते बंद कर दिया गया था। राज्य के आबकारी मंत्री टी पी रामकृष्णन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने शुक्रवार को विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर बताया था कि रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन में किन-किन गतिविधियों को मंजूरी दी गयी है और किन-किन क्रियाकलापों पर पाबंदी लगायी गयी है ।

गृहमंत्रालय ने कहा था कि छह फुट की न्यूनतम दूरी सुनिश्चित करके शराब, पान और तंबाकू की बिक्री की अनुमति होगी और दुकान पर एक समय पर पांच से अधिक लोग नहीं होंगे।

रामकृष्णन ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी दुकानों को खोलने से पहले उनकी साफ सफाई और संक्रमणरहित करने और इस बात का प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं कि वहां आने वाले एक दूसरे से दूरी बनाकर रख सके और अन्य स्वास्थ्य एहतियात बरत सके।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हमने चार मई के बाद शराब की दुकानों को फिर से खुलने देने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। फिलहाल यह निर्णय लेने की कोई अत्यावश्यकता नहीं है। हम केंद्र के दिशानिर्देशों का मूल्यांकन करेंगे और उसके अनुरूप निर्णय लेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि हमें कहीं कड़ी पाबंदियां लगाने की जरूरत पड़ी तो हम वैसा भी करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).