एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है: सरकार ने लोकसभा में कहा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अद्यतन करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

ताजा खबरें | राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है: सरकार ने लोकसभा में कहा

नयी दिल्ली, 29 जुलाई सरकार ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अद्यतन करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र ने 16 जून 2025 को राजपत्र में जनगणना कराने की अपनी मंशा अधिसूचित कर दी है।

उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में की जाएगी- पहले चरण में, मकान सूचीकरण और आवास गणना के तहत, प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद, दूसरे चरण में, यानी जनसंख्या गणना में, प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति का जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण एकत्र किया जाएगा। जनगणना में जातिगत गणना भी की जाएगी।’’

मंत्री ने कहा कि जनगणना के लिए अनुमानित वित्तीय व्यय को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जनगणना कराने की मंशा अधिसूचित कर दी गई है। मकान सूचीकरण और आवास जनगणना कराने की अवधि नियत समय में अधिसूचित की जाएगी।’’

मंत्री से पूछा गया था कि क्या सरकार ने 2027 की जनगणना से पहले एनपीआर अद्यतन करने की मंशा अधिसूचित की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).