एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पिछले आठ साल में उप्र में बाढ़ से संबंधित कोई मौत नहीं हुई: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले आठ साल में राज्य में बाढ़ के कारण किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है।

देश की खबरें | पिछले आठ साल में उप्र में बाढ़ से संबंधित कोई मौत नहीं हुई: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

बलिया (उप्र), आठ जुलाई उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले आठ साल में राज्य में बाढ़ के कारण किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है।

बलिया जिले में जारी बाढ़ रोकथाम परियोजनाओं का निरीक्षण करने के बाद सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले आठ साल में उत्तर प्रदेश में बाढ़ के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है।’’

उन्होंने कहा कि देवीपाटन मंडल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘गंगा नदी के कारण बलिया धीरे-धीरे असुरक्षित होता जा रहा था, लेकिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा लाई गई परियोजना की बदौलत अब शहर सुरक्षित रास्ते पर है। अब शहर सुरक्षित रहेगा। अभी थोड़ा और काम करने की जरूरत है, लेकिन यहां बाढ़ से संबंधित 14 परियोजनाओं में से अधिकतर अगले तीन से चार दिनों में पूरी हो जाएंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ सरकार में पहली बार बाढ़ से बचाव का काम बाढ़ आने से पहले ही पूरा किया जा रहा है।’’

निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).