एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कोई भी योगदान व्यर्थ नहीं जाता : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कोई भी योगदान व्यर्थ नहीं जाता है।

देश की खबरें | शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कोई भी योगदान व्यर्थ नहीं जाता : योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर (उप्र) छह जुलाई उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कोई भी योगदान व्यर्थ नहीं जाता है।

योगी ने यहां सहजनवा क्षेत्र के सिसवा अनंतपुर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का लोकार्पण करने के बाद एक कार्यक्रम में कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर किया जाने वाला खर्च समाज और देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में अत्यंत उपयोगी होता है क्योंकि शिक्षा व्यक्ति, समाज और देश के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है।

उन्‍होंने कहा कि इसी ध्येय से उत्तर प्रदेश के युवाओं को आगे बढने के अवसर प्रदान करने के लिए तमाम अभिनव कार्य हो रहे हैं तथा सरकार वर्तमान और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में आज पहले जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (आश्रम पद्धति) की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि बालकों के लिए इस जिले में आश्रम पद्धति के दो विद्यालय पहले से चल रहे हैं एवं समाज कल्याण विभाग ने बालिकाओं के लिए भी सर्वोदय विद्यालयों की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया है।

उन्‍होंने कहा कि बालिकाओं की बेहतरीन शिक्षा के लिए सरकार हर ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का 12वीं कक्षा तक विस्तार भी कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर आश्रम पद्धति विद्यालय बनने का दावा करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग जनजातीय क्षेत्रों में इसी तर्ज पर एकलव्य विद्यालय भी बना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि हर जिले में ‘सीएम कंपोजिट’ विद्यालय और अभ्युदय विद्यालय भी तेजी से बनाए जाएंगे।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).