देश की खबरें | अविश्वास प्रस्ताव : 2019 में की गई मोदी की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (2018 की जगह 2019 लिखते हुए रिपीट)

(2018 की जगह 2019 लिखते हुए रिपीट)

नयी दिल्ली, 26 जुलाई केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की विपक्षी दलों की योजना के बीच 2019 में इस तरह के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जवाब सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है जिसमें उन्होंने विपक्ष का उपहास करते हुए कहा था कि उन्हें 2023 में भी ऐसा ही प्रस्ताव लाने की तैयारी करनी चाहिए।

उन्होंने लोकसभा में 2019 में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा था, ‘‘मैं आपको अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि आप इतनी तैयारी करें कि 2023 में फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाने का आपको मौका मिले।’’

सरकारी सूत्रों ने मोदी की ‘‘भविष्यवाणी’’ को दर्शाने वाला उनके संबोधन का यह हिस्सा साझा किया।

विपक्षी पार्टी के एक सदस्य को जवाब देते हुए मोदी ने कहा था कि यह अहंकार का नतीजा है कि कांग्रेस की सीटों की संख्या कभी 400 से अधिक होती थी जो 2014 के लोकसभा चुनावों में घटकर करीब 40 रह गई।

उन्होंने कहा था कि अपनी सेवा की भावना की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो सीटों से बढ़कर अपने दम पर जीत का आंकड़ा हासिल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\