जरुरी जानकारी | सीईओ के उत्तराधिकार पर आरबीआई से कोई सूचना नहीं: कोटक महिंद्रा बैंक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को कहा कि उसे अपने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के उत्तराधिकार के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक से कोई सूचना नहीं मिली है।
मुंबई, 31 जुलाई निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को कहा कि उसे अपने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के उत्तराधिकार के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक से कोई सूचना नहीं मिली है।
बैंक के वर्तमान सीईओ उदय कोटक का कार्यकाल इस साल दिसंबर में खत्म हो रहा है। सीईओ के कार्यकाल को सीमित करने के आरबीआई के नए नियमों के अनुसार वह आगे पद पर बने नहीं रह सकते हैं।
कोटक ने कहा है कि वह बैंक में एक गैर-कार्यकारी बोर्ड सदस्य के रूप में बने रहेंगे। उनके पास बैंक में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
बैंक ने एक बयान में कहा, ''...सीईओ के उत्तराधिकार के बारे में आरबीआई की ओर से कोटक महिंद्रा बैंक या उसके बोर्ड सदस्यों को कोई औपचारिक या अनौपचारिक सूचना नहीं दी गई है।''
इससे पहले एक मीडियो रिपोर्ट में कहा गया था कि नियामक ने बैंक को किसी बाहरी व्यक्ति को उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त करने की सलाह दी है।
बैंक ने कहा कि उसे बीमा शाखाओं में हिस्सेदारी के मुद्दे पर आरबीआई सहित अन्य नियामकों से मंजूरी मिल गई है, और इस बारे में भी उसे नियामक से कोई अन्य सूचना नहीं मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)