देश की खबरें | ''राष्ट्रपति भवन में 22 और 29 अक्टूबर को गार्डों की रस्मी अदला-बदली का कार्यक्रम नहीं''

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति के अंगरक्षकों को सिल्वर ट्रंपेट और ट्रंपेट बैनर भेंट करने से जुड़े कार्यक्रम के लिए चल रहे पूर्वाभ्यास के कारण 22 और 29 अक्टूबर को गार्डों की रस्मी अदला-बदली का कार्यक्रम नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर राष्ट्रपति के अंगरक्षकों को सिल्वर ट्रंपेट और ट्रंपेट बैनर भेंट करने से जुड़े कार्यक्रम के लिए चल रहे पूर्वाभ्यास के कारण 22 और 29 अक्टूबर को गार्डों की रस्मी अदला-बदली का कार्यक्रम नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

गार्डों की रस्मी अदला-बदली एक सैन्य परंपरा है, जो हर हफ्ते आयोजित की जाती है। इसके तहत अंगरक्षकों का एक नया समूह राष्ट्रपति की सुरक्षा का कार्यभार संभालता है।

बयान के मुताबिक, “राष्ट्रपति के अंगरक्षकों को सिल्वर ट्रंपेट और ट्रंपेट बैनर भेंट करने से जुड़े कार्यक्रम के लिए चल रहे पूर्वाभ्यास के कारण 22 और 29 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्डों की रस्मी अदला-बदली कार्यक्रम नहीं होगा।”

राष्ट्रपति की अंगरक्षक भारतीय सेना की एकमात्र ऐसी सैन्य इकाई है, जिसे राष्ट्रपति के सिल्वर ट्रंपेट और ट्रंपेट बैनर को ले जाने का विशेषाधिकार हासिल है।

अंगरक्षकों को सिल्वर ट्रंपेट और ट्रंपेट बैनर भेंट किया जाना हर राष्ट्रपति के कार्यकाल के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाता है। दुनिया के विभिन्न देशों की गणमान्य हस्तियों के साथ-साथ भारी संख्या में आम लोग इस कार्यक्रम के गवाह बनते हैं।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत रेजिमेंट की ‘ऑन परेड’ के साथ होती है, जिसमें अंगरक्षक अपने औपचारिक परिधान में घोड़ों पर सवार रहते हैं। आगमन पर राष्ट्रपति अंगरक्षकों का निरीक्षण करते हैं।

इसके बाद परेड चौकोर आकार ले लेती है और राष्ट्रपति ट्रंपेट मेजर को सिल्वर ट्रंपेट और ट्रंपेट बैनर भेंट करते हैं। हाल के वर्षों में सिल्वर ट्रंपेट और ट्रंपेट बैनर भेंट किए जाने के कार्यक्रम के बाद एक ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति भी दी जाती है, जिसमें राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की भूमिका और गौरव का वर्णन होता है।

ट्रिक राइडिंग और टेंट पेगिंग सहित अन्य पारंपरिक घुड़सवारी कौशलों का प्रदर्शन कार्यक्रम के अन्य आकर्षण में शामिल है। इसके अलावा, एक संगीतमय घुड़सवारी यात्रा भी आयोजित की जाती है, जो अंगरक्षकों और घोड़ों के बीच के जुड़ाव को दर्शाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका